ओप्पो ने भारतीय बाजार में अपनी मशहूर रेनो सीरीज का नया स्मार्टफोन OPPO Reno 14 Pro 5G लॉन्च कर दिया है। यह फोन उन लोगों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है जो शानदार फोटोग्राफी के साथ-साथ लंबी बैटरी लाइफ की तलाश में हैं। इस आर्टिकल में हम इस फोन के कैमरा, बैटरी, परफॉर्मेंस और कीमत के बारे में विस्तार से जानेंगे।

OPPO Reno 14 Pro 5G Display
OPPO Reno 14 Pro 5G को कंपनी ने काफी प्रीमियम और स्लीक डिजाइन के साथ पेश किया है। इसमें 6.83 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसकी 1200 निट्स की पीक ब्राइटनेस के कारण इसे कड़ी धूप में भी आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है।
फोन में एयरोस्पेस-ग्रेड एल्युमीनियम फ्रेम और ‘ओप्पो क्रिस्टल शील्ड’ ग्लास का इस्तेमाल किया गया है, जो इसे मजबूती प्रदान करता है। यह फोन IP66/IP68/IP69 रेटिंग के साथ आता है, जिसका मतलब है कि यह पानी और धूल से पूरी तरह सुरक्षित है।
OPPO Reno 14 Pro 5G Camera
ओप्पो की रेनो सीरीज हमेशा से अपने कैमरे के लिए जानी जाती है। Reno 14 Pro 5G में Hypertone Quad-Main Camera System दिया गया है, जो आपको प्रोफेशनल फोटोग्राफी का अनुभव कराता है। इसमें 50MP का मेन कैमरा OIS सपोर्ट के साथ, 50MP का 3.5x ऑप्टिकल ज़ूम टेलीफोटो लेंस दिया गया है,
जो 120x डिजिटल ज़ूम तक सक्षम है। यह पोर्ट्रेट शॉट्स के लिए बेहतरीन है। और 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा बड़े लैंडस्केप को कैप्चर करने के लिए दिया गया है। तथा वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए फ्रंट में 50MP का कैमरा है, जो 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है।
OPPO Reno 14 Pro 5G Battery
अक्सर 5G स्मार्टफोन में बैटरी जल्दी खत्म होने की समस्या होती है, लेकिन OPPO ने Reno 14 Pro 5G में 6200mAh की बड़ी बैटरी दी है। इसे जल्दी चार्ज करने के लिए 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।
कंपनी का दावा है कि यह फोन महज 30-40 मिनट में फुल चार्ज हो सकता है। प्रो मॉडल में 50W AirVOOC वायरलेस चार्जिंग की सुविधा भी दी गई है, जो इस प्राइस सेगमेंट में इसे खास बनाती है।
OPPO Reno 14 Pro 5G Performance
दमदार परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 8450 प्रोसेसर दिया गया है। यह एक 4nm चिपसेट है जो गेमिंग और मल्टीटास्किंग को काफी स्मूथ बनाता है। यह फोन 12GB रैम और 256GB/512GB स्टोरेज विकल्पों में उपलब्ध है।
यह फोन Android 15 पर आधारित ColorOS 15 पर चलता है, जिसमें कई नए AI फीचर्स जैसे AI Eraser 2.0 और AI Portrait की सुविधा मिलती है।
OPPO Reno 14 Pro 5G Price
कीमत की बात करें तो OPPO Reno 14 Pro 5G के बेस वेरिएंट (12GB + 256GB) की कीमत भारत में लगभग ₹49,999 से शुरू होती है। यह अलग-अलग ऑफर्स और बैंक डिस्काउंट के साथ और भी कम कीमत पर उपलब्ध हो सकता है।